Holi 2023: पक्के रंग से खराब हो सकते हैं बाल, होली खेलने के पहले करें ये काम
Holi 2023: होली का इंतजार हर किसी को साल भर रहता है। प्यार की मिठास घोलने वाला ये त्योहार रिश्तों के बीच आई दूरियों को खत्म कर देता है। होली में कई जगह लोग गुलाल से होली खेलते हैं। पर, कई जगह आज भी ऐसी होली पार्टियों का आयोजन होता है, जिसमें जमकर पक्के रंग से होली खेली जाती हैं। पक्के रंग चाहे केमिकल युक्त हों या फिर हर्बल, लेकिन इनका सीधा असर लोगों के बालों में होता है।
पक्के रंगों की वजह से बालों पर साइड इफेक्ट दिखने लगते हैं। बाल झड़ने लगते हैं और कमजोर हो जाते हैं। पक्के रंगो की वजह से ही बाल काफी बेजान होने लगते हैं। यही वजह है कि पक्के रंग से होली खेलने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन बातों के बारे में आज हम आपको बताएंगे। कुछ आसान तरीकों को अपना कर आप अपने बालों को बेजान होने से बचा सकते हैं।
होली खेलने से पहले लगाएं हेयर मास्क
होली के एक या दो दिन पहले से ही अगर आप हेयर मास्क का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपके बालों पर रंग का असर नहीं होगा। इससे आपके बाल अंदर से ही मजबूत रहेंगे।