ताजा खबर

फ्लायदुबई का पैसेंजर प्लेन रूस में क्रैश, 62 लोगों की मौत

मॉस्को.फ्लायदुबई एयरलाइन का पैसेंजर प्लेन शनिवार को रूस के रोस्टोव ऑन डॉन शहर में क्रैश हो गया। प्लेन में क्रू मेंबर्स को मिलाकर 62 पैसेंजर्स थे। सभी की मौत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट नंबर एफजेड981 लोकल टाइम तड़के 3.50 बजे लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ। प्लेन दुबई से रोस्टोव ऑन डॉन जा रहा था। क्या थी वजह…
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लैंडिंग के वक्त मौसम काफी खराब था। इसकी वजह से विजिबिलटी काफी कम थी।
– पायलट ने प्लेन को लैंड कराने की कोशिश की। लेकिन रनवे पर पहुंचने से पहले ही प्लेन का एक हिस्सा जमीन से टकरा गया। इस दौरान तेज आवाज हुई और एयरक्राफ्ट में आग लग गई।
– एयर ट्रैफिक कंट्रोल और लोकल इमरजेंसी सर्विसेज ने बोइंग 737-800 के रनवे के पास क्रैश होने की बात कन्फर्म की है।
– प्लेन रनवे से करीब 50 से 100 मीटर की दूरी पर था।
– रीजनल इमरजेंसी मिनिस्ट्री के मुताबिक, प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।
– फ्लायदुबई दुबई की लो कॉस्ट एयरलाइन हैं।

Related Articles

Back to top button