Fashion : स्टाइल के मामले में बेटी को टक्कर देती हैं काजोल, इंडियन के साथ वेस्टर्न लुक में भी लगती हैं कमाल
Kajol Devgan Fashion : बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन अपने स्टाइल की वजह से आए दिन चर्चा में रहती हैं। महज 19 साल की नीसा ग्लैमर के मामले में किसी एक्ट्रेस से पीछे नहीं हैं। पर, उनकी ही 48 साल की मां और मशहूर एक्ट्रेस काजोल स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं। चाहे इंडियन वियर हो या फिर वेस्टर्न वियर, काजोल हर लुक में कहर ढाती हैं। लोग उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी हर अदा के काफी दीवाने हैं।
आए-दिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी काजोल की काफी फैन फॉलोइंग है। उनकी हर फोटोज पर लोग प्यार बरसाते रहते हैं। आज हम आपको काजोल के कुछ ऐसे लुक्स दिखाएंगे जिनपर से नजर हटाना हर किसी के लिए काफी मुश्किल होता है। साड़ी से लेकर वेस्टर्न ड्रेस में भी काजोल बेहद ही कातिलाना लगती हैं। आप भी इनके लुक्स से टिप्स ले सकती हैं।
प्लाजो-टॉप में काजोल
काजोल का ये स्टाइल काफी लाजवाब है। फोटो में काजोल ने वन हैंड स्लीव वाली टॉप पहनी है। वहीं ब्लैक कलर का प्लाजो उनके लुक के साथ काफी प्यारा लग रहा है।
अगर एथनिक वियर की बात करें तो हरे रंग के कुर्ते और प्लाजो में काजोल बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने पोनीटेल बनाई है।
ऐसा नहीं है कि काजोल का एथनिक लुक ही बेस्ट होता है। जब भी वो वेस्टर्न वियर में अपनी फोटोज शेयर करती हैं तो लोग उसे भी काफी पसंद करते हैं।
सिल्क और बनारसी साड़ी में काजोल बेहद क्लासी दिखती हैं। उन्हें कई इवेंट में साड़ी पहने देखा गया है। लोगों को उनका ये लुक बेहद प्यारा लगता है।
कुछ समय पहले काजोल ने जमसूट में कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिनमें वो काफी स्टाइलिश लग रहीं थीं
हाल ही में काजोल ने सेक्विन साड़ी में अपना हॉट अवतार दिखाया था। इसके ब्लाउज में प्लंजिंग नेकलाइन है। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने डायमंड ईयरिंग्स कैरी किए हैं।