MahaShivratri 2023 : जानें किस रंग के कपड़ें पहनकर महिलाओं को करनी चाहिए महाशिवरात्रि की पूजा
MahaShivratri 2023 : महाशिवरात्रि का दिन हर शिव भक्त के लिए बेहद खास होता है। साल भर लोग इसका इंतजार करते हैं। इस दिन हर कोई भगवान शिव को प्रसन्न करने कि लिए पूजा-अर्चना करता है। लोग शिवालयों में जाकर भगवान का अभिषेक करते हैं। वैसे तो ऐसा कहा जाता है कि, भोलेनाथ सिर्फ एक लोटा जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन शिवरात्रि के दिन नियमों से पूजा-पाठ करने का अपने अलग नियम होते है।
चाहे लड़की हो या लड़का हर कोई महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने लिए व्रत भी रखता है। यदि आप भी चाहती हैं कि भगवान शिव आपकी अराधना से खुश हों तो पूजा करते समय कपड़ों का खास ध्यान रखें। जी हां, भगवान शिव की पूजा में कपड़ों का काफी महत्व होता है। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं कि महिलाओं पूजा में किस तरह के और किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
पूजा करते समय पहने इस रंग के कपड़े
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे मे अगर आप भी भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहती हैं तो पूजा करते समय हरे रंग के कपड़े पहने। माना जाता है कि हरा रंग भगवान को काफी प्रिय है। अगर आपके पास इस रंग के कपड़े नहीं हैं तो लाल, सफेद, पीला या फिर ऑरेंज कलर के कपड़े भी आप पहन सकती हैं। अगर ये कपड़े सूती के होंगे तो ज्यादा बेहतर रहता है।
ना पहने इस रंग के कपड़े
भगवान शिव की अराधना करते समय गलती से भी काले रंग के कपड़े ना पहनें। कहा जाता है कि काले रंग को देखकर भगवान क्रोधित हो जाते हैं
कपड़ों का चयन करते समय रखें इन बातों का ध्यान
अगर आप महाशिवरात्रि की पूजा में शामिल होने जा रहीं हैं या फिर शिवालय जा रही हैं तो ज्यादा मेकअप लगा कर ना जाएं। जितने सादे भाव से आप पूजा में शामिल रहेंगी, भोलेनाथ आपसे उतना ही प्रसन्न रहेंगे।
अगर आप पूजा में नए कपड़े नहीं पहन पा रही हैं तो कपड़ों को अच्छी तरह से धुल के पहनें। पूजा के समय साफ-सुथरे कपड़े ही पहनने चाहिए।
भगवान शिव की पूजा में शामिल होते समय चमड़े से बनी हुई चीजें को पहनने से बचना चाहिए।