मनोरंजन समाचार

एकता कपूर के घर पर गणेश उत्सव का सेलिब्रेशन:एक्टर जितेंद्र ने पोते संग की खूब मस्ती, फैंस ने की तारीफ

टीवी की फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर के घर पर गणेश उत्सव का सेलिब्रेशन हुआ। जहां से वेटरन एक्टर जितेंद्र और उनके पोते का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है। जिसमें जितेंद्र अपने पोते यानी तुषार कपूर के सेरोगेट चाइल्ड लक्ष्य के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में जितेंद्र अपने पोते लक्ष्य का दोनों हाथ पकड़कर उसे हवा में लहरा रहे हैं। साथ ही गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों का ये वीडियो देखकर फैंस का भी रिक्शन सामने आया है। कुछ ने तो दोनों की जमकर तारीफ की तो कुछ एक्टर की आलोचना करते भी नजर आए।

एक यूजर ने लिखा- ‘अंकल ने इतना बोटॉक्स क्यों किया है?, एक ने लिखा- ‘बोटॉक्स आदमी।’ वहीं, एक ने लिखा, ‘हर चीज की एक्सपाइरी डेट होती है।’ वहीं, दूसरी ओर कुछ ने दादा और पोते की वीडियो पर रेड हार्ट इमोजी के जरिए प्यार भी लुटाया।

Related Articles

Back to top button