UGC NET Dec 2022 Exam: यूजीसी नेट दिसंबर सत्र परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UGC NET JRF Dec 2022 Exam City Info: आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in/wef पर से UGC NET Dec 2022 चरण- 1 की अपनी परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET JRF Dec 2022 Exam City Intimation Slip Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) नेट दिसंबर सत्र 2022 परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। यूजीसी नेट परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in/wef पर से UGC NET Dec 2022 चरण- 1 की अपनी परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा शहर सूचना पर्ची और उसमें निहित निर्देशों का पालन करना होगा।