ताजा खबर

ये पहली सरकार है, जिसका लीकेज नहीं रुक रहा

एटा में अखिलेश यादव ने कहा- संविधान बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा, ये लोग संविधान के भक्षक
एटा/हाथरस । एटा में अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने फसल की लागत बढ़ा दी। बीाजेपी ने किसान आंदोलन को रोका था। एक हजार के लगभग किसान शहीद हुए थे। 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की। ये लोग विश्वगुरू बनने का दावा करते हैं, युवा नौकरी नहीं पा रहे, पेपर लीक कराया जा रहा है। जितनी परीक्षा हुई, हर परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। ये पहली सरकार है, जिसका लीकेज नहीं रुक रहा। BJP वालों को नींद नहीं आ रही है ।

ये लोग संविधान के भक्षक
इस दौरान सपा मुखिया ने कहा कि ये चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं, संविधान के भक्षक हैं। हम लोग रक्षा करना चाहते हैं।

इनका हर वादा झूठा निकला
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को बीजेपी ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। सवाल करते हुए कहा कि कोई बताए क्या आय दोगुनी हुई। 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी
अखिलेश ने कहा, बड़े पैमाने पर यहां के लोग फौज की तैयारी करते हैं। यहां से सबसे ज्यादा लोग फौज में जाते थे। जानबूझकर अग्नि वीर व्यवस्था लेकर आए। इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी। पश्चिम से हवा चली है, बीजेपी का सफाया हो चुका है। समाजवादियों ने एंबुलेंस चलाई थी, भाजपा वालों ने खराब कर दी। भाजपा ने कहीं भी अस्पताल नहीं बनाए। हमने 100 नंबर दी उन्होंने 112 कर दी।

अखिलेश ने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपराधी बनाकर जेल भेज दिया, झूठे मुकदमे लगा दिए। समाजवादियों पर भी झूठे मुकदमे लगाए। आम जनता पर भी मुकदमे लगे हैं। इलेक्ट्रोल बांड से इनकी पोल खुल गई है। बीजेपी वाले हजारों करोड़ रुपए चंदा ले रहे हैं। इनकम टैक्स सीबीआई ईडी से चंदा वसूल गया है।

‘भाजपा के लोग पीडीए परिवार घबराए हुए हैं’
अखिलेश यादव ने संघ को सबसे खतरनाक परिवार बताया। उन्होंने कहा कि यादवों का नाम लेकर हमें बदनाम करते हैं, पीडीए परिवार घबराए हुए हैं। इंडिया गठबंधन का नाम इंडी बोलते हैं। यह कानून का दावा करते हैं। उत्तर प्रदेश के आंकड़े निकाल लो, लूट डकैती सबसे ज्यादा हो रही है। अपराधियों को भाजपा अपने गोदाम में रखे हैं।

Related Articles

Back to top button