Valentine Day 2023: वैलेंटाइन डे पर दिखना है गॉर्जियस तो कृति सेनन से इन लुक्स से लें टिप्स
Valentine Day 2023: वैलेंटाइन वीक को प्यार का महीना कहा जाता है। जिसमें हर कोई अपने-अपने पार्टनर को अपने प्यार का एहसास दिलाता है। इससे रिश्तों में मिठास के साथ-साथ मजबूती बढ़ती है। लोग वैलेंटाइन वीक के दौरान कई तरह की तैयारी करते हैं। वैलेंटाइन डे के दिन लोग अपने-अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में हर लड़की अपने पार्टनर के सामने खूबसूरत दिखना चाहती है। पर, लड़कियों को अपनी डेट नाइट के लिए आउटफिट डिसाइड करना काफी कठिन लगता है।
अगर आप भी इसी तरह की दुविधा में हैं तो आपकी इस परेशानी का समाधान हमारे पास है। दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताएंगे जिनके लुक्स देखकर आप वैलेंटाइन लुक रिक्रिएट कर सकती हैं। हम बात कर रहे हैं कृति सेनन के बारे में, जो अपने स्टाइल की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। लोगों को भी उनका हर अंदाज बेहद पसंद आता है। अगर आप भी वैलेंटाइन डेट पर जा रही हैं तो कृति के लुक्स के टिप्स ले सकती हैं।
अगर आप डेट नाइट पर जा रहीं तो इस तरीके की ड्रेस आपके लिए बेहतर ऑप्शन हैं। ये ड्रेस आपकी पर्सनैलिटी को और ज्यादा गॉर्जियस बनाती है। इसके साथ अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मैचिंग हाई हील्स और हूप इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।
इस तरह की शिमरी ड्रेस आपको हॉट दिखने में मदद कर सकती हैं। इसके साथ मेकअप का जरा ज्यादा ख्याल रखना पड़ेगा। इसे कैरी करके आपका लुक काफी प्यारा लगेगा। अपनी डेट नाइट में आप इस तरह की पिंक स्लिट ड्रेस को कैरी कर सकती हैं। इसके साथ हील्स पहनना ना भूलें। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को खुला ही रखें। अपने पार्टनर के सामने अलग दिखने के लिए आप इस तरह की ड्रेस कैरी कर सकती हैं। इस ब्राउन स्लिट गाउन में आप बेहद स्टाइलिश दिखेंगी। वन शोल्डर पिंक ड्रेस में आपका गुलाबी निखार जलवा बिखेर सकता है। इसके साथ पोनीटेल बनाएं और पैरों में हाई हील्स पहनें।