मैनपुरी: वाटर कूलर का पानी पीने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज के 21 छात्रों की हालत बिगड़ी, 7 अस्पताल में भर्ती

इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की हालत बिगड़ने के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया।  फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने कॉलेज पहुंचकर जांच के लिए दूषित पानी का नमूना सील किया है

मैनपुरी में देर रात वॉटर कूलर का पानी पीने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज के करीब 21 छात्रों की हालत बिगड़ गई। आनन फानन सभी को जिला अस्पताल लाया गया वहां सात छात्रों को भर्ती कर लिया गया। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मैनपुरी आगरा पर स्थित सैनिक स्कूल में गुरुवार की देर रात कुछ छात्रों ने वाटर कूलर का पानी पी लिया। कुछ देर बाद छात्रों की हालत बिगड़ने लगी। एक के बाद एक कई छात्रों की हाथ बिगड़ता देख सैनिक स्कूल के प्रबंधन के होश उड़ गए।आनन फानन करीब 21 छात्रों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर सात छात्रों को भर्ती कर लिया। वहीं अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सीएमओ पीपी सिंह और सीएमएस मदन लाल ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई।
जांच के लिए सैंपल लिया
इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की हालत बिगड़ने के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया।  फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने कॉलेज पहुंचकर जांच के लिए दूषित पानी का नमूना सील किया है।