आगराताजा खबर

आगरा में हुई तेज बारिश:गर्मी और उमस से मिली राहत, कई जगह भरा पानी

आगरा में मंगलवार दोपहर को मौसम बदल गया। काले बादल छा गए। ठंडी हवा चलने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने दो दिन बारिश होने का अनुमान जताया है।

आगरा में चार दिन पहले झमाझम बारिश हुई थी। इसके बाद तेज धूप और उसम ने लोगों को फिर से परेशान कर दिया था। मौसम विभाग ने 17 सितंबर को बारिश का अनुमान जताया था। मंगलवार सुबह से उमस हो रही थी। धूप भी निकली। लोग गर्मी और उमस से बेहाल थे। दोपहर करीब दो बजे मौसम बदल गया। घने काले बादल छा गए।

तेज हवा चलने लगी। पहले कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। शहर में झमाझम बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 सितंबर को भी तेज बारिश होगी। आगरा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। बारिश होने से कई जगह पर पानी भर गया है।

Related Articles

Back to top button