स्वास्थ्य

Health Tips: 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को करना चाहिए इन चार चीजों का सेवन, सेहत को होगा लाभ

आहार और पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक, स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार सबसे जरूरी है। इन दिनों लोगों को उम्र से पहले कई तरह की बीमारियां हो रही हैं, इसकी वजह उल्टा सीधा खान पान और गलत लाइफ स्टाइल है। इम्यूनिटी कमजोर होना, जोड़ो में दर्द, हड्डियां कमजोर होना, दिल की बीमारी आदि पोषण न मिल पाने के कारण कम उम्र में ही लोगों को हो रही हैं। हेल्दी रहने के लिए हर उम्र में पौष्टिक आहार का सेवन करना जरुरी हो गया है।

खास कर युवा वर्ग और 30 साल से अधिक उम्र की महिलाओं और पुरुषों को अपनी सेहत के प्रति अधिक जागरुक रहना चाहिए। ऐसा करने से आप तमाम तरह की बीमारियों से दूर रहेंगे और जब उम्र अधिक होगी, तब भी आप स्वस्थ और सक्रिय रहेंगे। इसके लिए 30 साल की उम्र से अधिक लोगों को चार चीजों का सेवन करना चाहिए।सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होता है। मेटाबॉलिक सिस्टम को दुरूस्त रखने के लिए सोयाबीन का सेवन करना चाहिए।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सोयाबीन में पाए जाने पोषक तत्व काम आते हैं। 100 ग्राम सोयाबीन में 36.5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। जिन लोगों में प्रोटीन की कमी है, उन्हें सोयाबीन का सेवन करना चाहिए। प्रतिदिन एक बार सोयाबीन के सेवन आपके शरीर के लिए लाभप्रद है।ब्रोकली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ब्रोकली में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाया जाता है। ब्रोकली प्रोटीन की कमी को भी पूरा करता है। इसमें 4.5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। ब्रोकली खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही ब्रोकली इम्युनिटी को भी मजबूत करती है। अगर आप नियमित ब्रोकली का सेवन करते है तो रोगों से लड़ने के लिए आपकी प्रतिरक्षा मजबूत बनती है।कहा जाता है कि पत्तेदार सब्जियों में काफी प्रोटीन ,आयरन और मिनरल्स होते हैं।

इन पत्तेदार सब्जियों में पालक बथुआ, सोया मेथी आदि है लेकिन हरी मटर का सेवन आपको पालक से भी ज्यादा प्रोटीन देता है। मटर में 5 ग्राम प्रोटीन होता है। इतना ही नहीं मटर कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, फॉस्फोरस आदि की कमी को भी पूरा करता है। हरी मटर फाइबर से भरपूर फूड है, जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाता है।अगर आप मांसाहारी हैं तो मछली का सेवन भी लाभप्रद है। खाने में ऑयली फिश का सेवन करें। मछली में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है। 100 ग्राम मछली में 22 ग्राम प्रोटीन होता है जो कि शरीर में जरूरी हार्मोन को बनाती है। हृदय और मस्तिष्क को मजबूत करने में भी मछली का सेवन फायदेमंद हैं।

नोट: यह लेख अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) प्रिया पांडेय के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

Related Articles

Back to top button