एटा में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़:एक गौ तस्कर के पैर में लगी गोली, 5 गिरफ्तार
एटा पुलिस ने आज तड़के चेकिंग के दौरान मेरठ के रहने वाले एक बड़े गौ तस्कर के साथ हुई मुठभेड़ के बाद 5 गौ तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। जिनमे गिरोह के सरगना गौ तस्कर इसरार के एक पैर में गोली पुलिस कि गोली लगी है। जब उसके चार अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनका कार्य क्षेत्र मेरठ सहित कई अन्य जनपदों में है। जहां ये टूक और बैगनार कार के माध्यम से गौ तस्करी का काम करते हैं।
एटा के देहात कोतवाली थाना छेत्र के जावड़ा नहर के पास आज तड़के पुलिस और गौ तस्कर बदमाशों के बीच हुई। मुठभेड़ में मेरठ के गौ तस्कर गिरोह के सरगना बदमाश इसरार पुत्र इमाम उद्दीन के पैर में गोली लगी है। घायल हालत में उसको चिकित्सकीय उपचार हेतु एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल बदमाश का गौ तस्करी का आपराधिक इतिहास है। मेरठ में इस पर गौ तस्करी के दो मुक़दमे भी दर्ज हैं। अन्य जनपदों से भी इसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ बदमाश
घटना क्रम के अनुसार एक बैगनार कार में 5 गौ तस्कर थे। पुलिस की चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर करने के बाद भागते समय पुलिस द्वारा चलायी गयीं गोली से एक बदमाश इसरार घायल हुआ है। उस के पैर में गोली लगी है। इसके अतिरिक्त बाद में भाग रहे अन्य 4 गौ तस्कर परवेज, नदीम, अतीक और रहीसुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ।
एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि सभी गौ तस्कर मेरठ के इंचौली थाना छेत्र के खरदौनी गावं के रहने वाले हैं। आज हुई पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर गौ तस्कर इसरार के पैर में गोली लगी है व इनके अन्य चार साथी गिरफ्तार हुए हैं। इनके पास से एक कार और गौ तस्करी में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इनके पास से एक तमंचा, 1 खोखा दो जिन्दा कारतूस और एक कार बरामद की गयीं है।
एटा के पिलुआ थाना छेत्र में एक दिन पूर्व इसी गिरोह के द्वारा एक ट्रक में तस्करी कर ले जाएगा जा रहे कुछ गौ वंश भी बरामद हुए थे। ये मेरठ जनपद के इंचौली थाना छेत्र का रहने वाला एक संगठित गिरोह है, जो ट्रक, बैगनआर कार से गौ तस्करी कर्ता है। मेरठ के अतिरिक्त कई अन्य जनपदों में भी इनका कार्य क्षेत्र रहता है, जिसके बारे में छानबीन की जा रही है। ये कई जनपदों में घूम घूम कर गौ तस्करी करते हैं।