ताजा खबर

स्वामी के बयान पर बवाल: शिवपाल ने दी सफाई, बोले- ये उनकी निजी राय, हम राम-कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग

सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए गए बयान पर सफाई दी है और भाजपा की रामभक्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हम राम-कृष्ण के आदर्शों को मानने वाले लोग हैं।

सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए गए बयान पर सफाई दी है और भाजपा की रामभक्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हम राम-कृष्ण के आदर्शों को मानने वाले लोग हैं।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए गए बयान पर सपा रक्षात्मक हो गई है। पार्टी ने खुद को पूरी तरह से उनके बयान से अलग कर लिया है। अब पार्टी विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सफाई दी है। इटावा में मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से सहमत नहीं है। ये उनका निजी बयान है। पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं हैं।शिवपाल ने कहा कि हम लोग भगवान श्रीराम व कृष्ण को मानने वाले लोग और उनके आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं। उन्होंने पूछा कि क्या भारतीय जनता पार्टी के लोग भगवान श्रीराम के बताए रास्ते पर चलने वाले लोग हैं? उन्होंने कहा कि भगवान कभी झूठ नहीं बोलते थे लेकिन भाजपा के लोग तो राम को ही बेच रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह बहुत बड़बोले हैं। वह मैनपुरी उपुचनाव में प्रचार करने के लिए आए थे लेकिन जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया। हम आगे भी उन्हें बताएंगे कि चुनाव कैसे लड़ा जाता है?

Related Articles

Back to top button