अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने बम धमाका, एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना

राजधानी काबुल में विदेश मंत्रालय के सामने बुधवार को दोपहर एक धमाका हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

राजधानी काबुल में विदेश मंत्रालय के सामने बुधवार को दोपहर एक धमाका हुआ। सूत्रों ने कहा कि एंबुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, विस्फोट और गोलियों की आवाज विदेश मंत्रालय के गेट के ठीक बाहर सुनी गई।’ इस महीने की शुरुआत में भी काबुल में एक सैन्य हवाई अड्डे पर एक विस्फोट हुआ था। अफगान के आंतरिक मंत्रालय के एक प्रवक्ता नफी तकूर के अनुसार,  इस घटना में कई लोग मारे गए या घायल हुए।