बालों पर हर महीने 7 लाख खर्च करते हैं फ्रांस के प्रेसिडेंट, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
पेरिस.आम आदमी का राष्ट्रपति बनने का दावा करने वाले फ्रांस्वा ओलांद विवादों में हैं। मामला नेशनल-इंटरनेशनल नहीं, बल्कि बेहद पर्सनल है। विवाद उनके बालों को संवारने के लिए सैलून एक्सपर्ट को मिलने वाली 7.15 लाख की मंथली सैलेरी पर है। वैसे तो ओलांद के सिर में ज्यादा बाल नहीं बचे हैं, लेकिन हेयरस्टाइल के प्रति उनके शौक में कोई कमी नहीं आई है।
– ओलांद ने सरकारी खर्चे से पांच लाख यूरो में पांच साल के लिए नाई के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर रखा है। नाई बालों को संवारने के लिए 24 घंटे उनके साथ रहता है। चाहे वो कोई प्रोग्राम हो या विदेशी दौरा।
– इसका खुलासा फ्रांस के वीकली न्यूजपेपर ले-कानार एंशेने ने किया है। इसके बाद से पूरे देश में उनकी आलोचना शुरू हो गई है।
– लोग उनकी तुलना पूर्व राष्ट्रपति निकाेलस सरकोजी से कर रहे हैं। क्योंकि सरकोजी अपनी शानोशौकत के लिए दुनिया में काफी मशहूर रहे हैं।
– दरअसल, ओलांद राष्ट्रपति बनने के बाद से देश में अपनी छवि सरकोजी से अलग दिखाते रहे हैं। लेकिन अखबार के खुलासे के बाद लोगों का कहना है कि ओलांद अपने वायदों से दूर खिसकते दिख रहे हैं।
– सोशल मीडिया पर भी उनका मजाक बनाया जा रहा है। अखबार ने लिखा है कि नाई ओलिवर बी. दिन भर में चार से पांच बार ओलांद के बालों को सीधा और लटों को सुलझाते हैं।
– इसके कारण वो बच्चे के जन्म पर घर और उसके ऑपरेशन में हॉस्पिटल भी नहीं जा सका था।
– नाई को हाउस एलाउंस और कई अन्य सुविधाएं भी मिलती है। अखबार ने काॅन्ट्रैक्ट की कॉपी भी प्रकाशित की है।

सोशल मीडिया- मिस्टर प्रेसिडेंट! हवा चलेगी तो बाल उड़ेंगे ही
– सोशल मीडिया पर ओलांद के हेयर स्टाइल को लेकर हैशटैग कोइफयोरगेट टॉप पर ट्रेंड कर रहा है।
– एक यूजर ने लिखा मिस्टर ओलांद नाई को कितने भी पैसे दे दो, हवा चलेगी तो बाल उड़ने से नहीं रोक पाओगे।
– एक ने लिखा ओलांद नाई को एक बाल के बदले एक यूरो दे रहे हैं।
– एक और यूजर ने लिखा, बाल नहीं हैं तो 7 लाख खर्च है। होते तो 70 लाख होता। यूजर कई हेयर स्टाइल में उनकी फोटो भी पोस्ट कर रहे हैं।