कर्नाटक के CM को महिला ने खुलेआम किया किस, बाद में दी सफाई- वो मेरे पिता जैसे
बेंगलुरु.कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक महिला ने खुलेआम किस कर लिया। ये घटना रविवार को बेंगलुरु में एक पब्लिक मीटिंग के दौरान हुई। बाद में महिला ने सफाई में कहा- इसमें गलत क्या है, वे तो मेरे पिता की तरह हैं।
– कुर्बा कम्युनिटी की ओर से यहां एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।
– सम्मान पाने के बाद इसी कम्युनिटी की गिरिजा श्रीनिवास ने सीएम के गाल पर किस किया।
– इस दौरान सिद्धारमैया ने महिला के सिर पर आशीर्वाद के लिए हाथ भी रखा था।
– गिरिजा चिकमंगलूर जिले की तिरिकरी पंचायत की मेंबर है।
महिला ने कहा- पहली बार मिलकर एक्साइटेड थी
– सीएम को किस करने को लेकर जब चर्चा ज्यादा होने लगी तो गिरिजा ने कहा- ”मेरा मकसद गलत नहीं था। वे मेरे पिता की तरह हैं।”
– ”मैं उनसे पहली बार मिली और अपने एक्साइटमेंट को रोक नहीं पाई। इसलिए मैंने उन्हें किस कर लिया। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।”
– ”मैं उनसे पहली बार मिली और अपने एक्साइटमेंट को रोक नहीं पाई। इसलिए मैंने उन्हें किस कर लिया। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।”
लगातार चर्चा में हैं सिद्धारमैया
– कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया लगातार चर्चा में हैं।
– पिछले दिनों उन्होंने अपनी कैबिनेट से 13 मंत्रियों को बाहर कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस में वहां बगावत की खबर आने लगी थी।
– पिछले दिनों सिद्धारमैया ने नई टोयोटा फॉर्च्यूनर कार खरीदी थी। ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी पुरानी कार पर कौआ बैठ गया था।
– इसके बाद ही कार बदलने का फैसला किया था। इसे अंधविश्वास से जोड़कर देखा गया। कार पर कौआ बैठने का वीडियो भी सामने आया था।
राहुल को भी एक महिला ने किया था किस, पति ने जिंदा जला दिया था
– इसी तरह फरवरी, 2014 में असम के जोरहट में एक प्रोग्राम के दौरान राहुल गांधी के साथ भी अजीब हालात बन गए थे।
– दरअसल, दो महिलाओं ने उन्हें खुलेआम दुलारते हुए किस कर लिया था। राहुल हैरान रह गए और चुपचाप वहां से चले गए थे।
– असम दौरे पर गए राहुल गांधी महिला कांग्रेस वर्कर्स के एक प्रोग्राम में गए थे।
– ये मामला तब मीडिया में काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा। बताया जाता है कि राहुल को किस करने पर कांग्रेस वार्ड मेंबर बोनती का अपने पति से झगड़ा होने लगा था।
– मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 1 मार्च, 2014 को महिला के पति ने उसे जिंदा जला दिया था और खुद भी सुसाइड कर लिया।