रोमांचक मैच में भारत पड़ा जिम्बाब्वे पर भारी, सीरीज में छाए 6 इंडियन
टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेली गई 3 टी20 मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। बुधवार को रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे को 3 रन से हरा दिया। भारत ने पहले खेलते हुए जिम्बाब्वे को 139 रन का टारगेट दिया था। 20 ओवर खेलने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर जिम्बाब्वे की टीम 135 रन ही बना सकी। उसे आखिरी ओवर में 21 रन की जरूरत थी, लेकिन पूरी कोशिश करने के बाद भी वह जीत नहीं सकी। अंतिम ओवर का कुछ ऐसा था रोमांच…
लास्ट ओवर का रोमांच (बॉलर बरिंदर सरन): जीत के लिए चाहिए थे 21 रन-
बैट्समैन | बॉल | रन | जीत के लिए चाहिए रन |
मारुमा | 1 | 6 | 21 |
मारुमा | वाइड | 1 | 14 |
मारुमा | नो बॉल | 4+1 | 9 |
मारुमा | 2 | 0 | 9 |
मारुमा | 3 | 0 | 9 |
मारुमा | 4 | 1 | 8 |
चिगुंबरा | 5 | 4 | 4 |
चिगुंबरा | 6 | आउट | 4 |
कभी नहीं जीत सकी सीरीज
– जिम्बाब्वे कभी भी भारत से टी20 सीरीज नहीं जीत सकी।
– 2010 में भारतीय टीम ने 2-0 से हराया था।
– 2015 में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।
– अब 2016 में टीम 2-1 से जीतने में कामयाब हुई है।
– 2010 में भारतीय टीम ने 2-0 से हराया था।
– 2015 में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।
– अब 2016 में टीम 2-1 से जीतने में कामयाब हुई है।
केदार जाधव का रहा जलवा
– 42 बॉल में 7 चौके और दो छक्के की मदद से 58 रन बनाने वाले केदार जाधव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
– जाधव ने सीरीज के दो मैच में बैटिंग की और 38.50 की एवरेज से रन बनाए। इसमें एक फिफ्टी शामिल रही।
– बरिंदर सरन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने 2 मैच में 6 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम रोल निभाया।

आखिरी मैच रहा ऐसा
– जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा सिवांडा ने 28 रन बनाए। उनके अलावा, पीटर जोसेफ मूर ने 26 रन की पारी खेली।
– भारत की तरफ से बरिंदर सरन और धवल कुलकर्णी ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर और युजवेंद्र को भी एक-एक विकेट मिला।
– इससे पहले भारतीय टीम ने केदार जाधव की 58 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 138 रन बनाए।
– जिम्बाब्वे की तरफ से डोनाल्ड तिरिपानो ने 3 विकेट अपने नाम किए। मेड्जिवा और ग्रीम क्रेमर को एक-एक विकेट मिले।