बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी में नजर आईं हस्तियां, बहन-भांजे के साथ पहुंचे सलमान

मुंबई. कांग्रेस नेता बाबा सिद्दिकी ने रविवार को मुंबई में इफ्तार पार्टी दी। इसमें कई हस्तियां नजर आईं। सलमान खान अपने भांजे, बहन अर्पिता और बहनोई आयुष शर्मा के साथ नजर आए। बता दें कि कुछ साल पहले इसी पार्टी में लंबे वक्त बाद सलमान और शाहरुख ने दुश्मनी भूल कर एक दूसरे को गले लगाया था। इसके कारण ये पार्टी हमेशा सुर्खियों में रहती है। सलमान ने कहा था- इफ्तार में महिलाओं को भी शामिल किया जाना चाहिए…
– बाबा सिद्दीकी ने एक बयान में कहा था, ‘‘सलमान और उनकी बहन अलविरा ने इफ्तार पार्टी में महिलाओं को भी शामिल करने का सुझाव दिया है।”
– ”इस इफ्तार पार्टी में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी अपना रोजा खोला।’’
– पारंपरिक तौर पर इफ्तार पार्टी में केवल पुरुष ही शरीक होते रहे हैं।
नजर आईं ये हस्तियां
नगमा, हेलेन, रश्मि देसाई, सुशील कुमार शिंदे, अशोक चौहान, इंद्र कुमार, साजिद और फराद, आमिर अली और संजीदा शेख, मधुर भंडारकर, कायनात अरोरा, सलमा आगा और उनकी बेटी, शाकिब सलीम, हुमा कुरैशी, गोल्डी बहल, संजय निरुपम, गुलाम नबी आजाद, एमी जैक्सन, एजाज खान, अनु मलिक, मनीष पॉल, सोनू सूद, ईशा गुप्ता, कार्तिक आर्यन, अदिति राव हैदरी, एल्ली अवराम, डेविड धवन, आर माधवन, सूरज पंचोली और उनकी मां, तुषार कपूर, अनूप सोनी, करण और बिपाशा, सुभाष घई, आब्बास अली जफर, कैटरीना कैफ, कबीर खान, अर्पिता खान, आयुष शर्मा और आहिल, अलवीरा खान, अतुल अग्निहोत्री, सुशांत सिंह, डिनो मोरिया, श्वेता तिवारी, प्रतीक बब्बर, गुरमीत चौधरी, सुरवीन चावला, हुसैन, जावेद जाफरी, नावेद।