SRH ने कैसे लिखी IPL जीत की कहानी, स्लॉग ओवर्स में छिपा है जीत का फॉर्मूला
टी-20 फॉर्मेट बैट्समैन का गेम माना जाता है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलर्स ने IPL-9 में अपनी परफॉर्मेंस से सभी को सरप्राइज कर दिया। भुवनेश्वर की लीडरशिप में SRH के 4 बॉलर्स ने टूर्नामेंट में 66 विकेट लेकर टीम को टाइटल दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। ये इसलिए भी खास रहा, क्योंकि बैटिंग में डेविड वॉर्नर (848 रन) और शिखर धवन (501 रन) ही फॉर्म में रहे। स्लॉग ओवर्स रहा महत्वपूर्ण…
– हैदराबाद ने हमेशा डेथ ओवर्स (16-20 ओवर) जोरदार बॉलिंग की।
– इस वजह से अपोजिशन टीम के बैट्समैन ज्यादा रन नहीं जुटा सके।
– उनके मुकाबले दूसरी टीमों ने ज्यादा रन लुटाए, जो टीम पर भारी पड़े।
– इस वजह से अपोजिशन टीम के बैट्समैन ज्यादा रन नहीं जुटा सके।
– उनके मुकाबले दूसरी टीमों ने ज्यादा रन लुटाए, जो टीम पर भारी पड़े।
– फाइनल मुकाबले में हैदराबाद इसी दम पर आरसीबी का हरा सकी।
सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप-4 बॉलर्स का टूर्नामेंट में परफॉर्मेंस
बॉलर | मैच | विकेट | बेस्ट | इकोनॉमी |
भुवनेश्वर कुमार (पर्पल कैप) | 17 | 23 | 4/29 | 7.42 |
मुस्तफिजुर रहमान | 16 | 17 | 3/16 | 6.90 |
बरिंदर सरन | 14 | 14 | 3/28 | 8.34 |
हेनरीक्यूज | 17 | 12 | 2/17 | 7.98 |
बेजोड़ भुवनेश्वर कुमार
– हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 17 मैच में 23 विकेट अपने नाम किए।
– उनकी बेस्ट बॉलिंग 29 रन देकर चार विकेट रही। उनका एवरेज 21.30 और इकोनॉमी रेट 7.42 रहा।
– दूसरे प्लेस पर रनरअप आरसीबी के युजवेन्द्र चहल रहे। उन्होंने 13 मैच में 21 विकेट लिए।
– उनकी बेस्ट बॉलिंग 25 रन देकर 4 विकेट रही। उनका एवरेज 19.09 और इकोनॉमी रेट 8.15 रहा।

वॉर्नर का स्पेशल परफॉर्मेंस
–बैट्समैन में कप्तान डेविड वॉर्नर हैदराबाद के लिए एकरतफा परफॉर्मेंस करते रहे।
– उन्होंने 17 मैच में 60.57 की एवरेज से 848 रन बनाए। इसमें 9 फिफ्टी रही।
– टूर्नामेंट में वे आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (973) के बाद सेकंड बेस्ट बैट्समैन रहे।
सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप-4 बैट्समैन
बैट्समैन | मैच | रन | एवरेज | बेस्ट | 100/50 |
डेविड वॉर्नर | 17 | 848 | 60.57 | 93* | 0/9 |
शिखर धवन | 17 | 501 | 82* | 0/4 | |
युवराज सिंह | 10 | 236 | 44 | 0/0 | |
हेनरीक्यूज | 17 | 182 | 31* | 0/0 |