UP से राज्यसभा जाना चाहती हैं गुजरात की प्रीति, कपिल सिब्बल की मुश्किलें बढ़ीं
लखनऊ.उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में गुजरात की रहने वाली प्रीति महापात्रा ने आश्चर्यजनक तरीके से नॉमिनेशन भर कांग्रेस-सपा खेमे में खलबली मचा दी। कांग्रेस-सपा के कैंडिडेट कपिल सिब्बल को जीत के लिए बाहर के वोटों की जरूरत थी। अब कांग्रेस के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। प्रीति इंडिपेंडेंट कैंडिडेट हैं। लेकिन बीजेपी के 10 विधायक उनके प्रस्तावक बने हैं। राज्यसभा के लिए 11 जून को है चुनाव…
– यूपी में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए 11 जून को चुनाव होना है।
– इनमें से 7 पर सपा, 2 पर बीएसपी और एक-एक पर बीजेपी-कांग्रेस को कैंडिडेट उतारना था।
– लेकिन प्रीति के बतौर इंडिपेंडेंट नॉमिनेशन भरने से कांग्रेस-सपा में हड़कंप मच गया।
– हालांकि, यूपी से राज्यसभा जाने का सपना संजोये लखनऊ पहुंची कृष्णलीला फाउंडेशन की प्रीति का नामांकन खारिज होने से बाल-बाल बचा।
– निर्दलीय कैंडिडेट के आने से छोटे दलों चौधरी अजितसिंह के राष्ट्रीय लोकदल के आठ विधायक अहम हो गए हैं।
– प्रीति के नॉमिनेशन में पीस पार्टी के विधायक डॉ.अयूब का भी नाम था।
– दूसरे सेट में बीजेपी के 10 विधायक प्रस्तावक हैं।

सिब्बल के लिए ये है परेशानी
– कांग्रेस के यूपी में 28 एमएलए हैं।
– सपा ने सिब्बल के लिए 6 एमएलए के सपोर्ट का वादा किया था।
– लेकिन प्रीति के मैदान में उतरने से कांग्रेस का गणित गड़बड़ा गया।
क्या है चुनाव का गणित?
– यूपी में जीत के लिए एक राज्यसभा सदस्य को कम से कम 34 विधायकों के वोट चाहिए।
– इस लिहाज से सपा को 12 और कांग्रेस को 5 एक्स्ट्रा वोट चाहिए।
– बीजेपी के पास एक्स्ट्रा वोट थे, जो प्रीति को मिल गए। प्रीति को मिलाकर अब तक 12 कैंडिडेट नॉमिनेशन फाइल कर चुके हैं।
– यूपी में सपा के पास 224 एमएलए हैं। इनके बलबूते 6 लोगों को राज्यसभा भेजा जा सकता है।
– अगर सपा 7th कैंडिडेट को राज्यसभा भेजना चाहती है तो उसे पीस पार्टी और अजित सिंह की आरएलडी की मदद लेनी होगी।

क्या बोलीं प्रीति?
– नामांकन के बाद प्रीति ने कहा, ‘मैं उप्र की सेवा करने आई हूं। मैं एनजीओ की तरह काम करती हूं।’
– बीजेपी के सपोर्ट पर इनकार करते हुए बोलीं, ‘कहां से वोट मिलेंगें यह सोचकर ही नामांकन किया है।’

कौन हैं प्रीति महापात्रा?
-प्रीति महापात्रा गुजरात के बड़े बिजनेसमैन हरिहर महापात्रा की पत्नी हैं।
-वह कृष्णलीला फाउंडेशन नाम की एक गैरसरकारी संस्था भी चलाती हैं और खुद भी बिजनेस करती हैं।
-उनकी यह फाउंडेशन टॉयलेट मिशन के तहत कई राज्यों में काम करती है।
-मुख्य रूप से गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा में सक्रिय है।
-प्रीति हाल ही में नवसारी जिले में 10 हजार टॉयलेट बनवाकर सुर्खियों में आई थीं।

प्रीति की प्रॉपर्टी
-प्रीति महापात्रा और उनके पति के पास 19 लाख 25 हजार 244 रुपए कैश हैं।
-सोना चांदी और हीरे के जेवरात कुल 64 लाख 5 हजार 623 रुपए के हैं।
-फिक्स्ड डिपॉजिट के नाम पर 1 करोड़ 18 लाख 92 हजार 377 रुपए हैं।
-प्रीति के पास दो गाड़िया हैं। इनमें से एक ऑडी और दूसरी बीएमडब्लू है। जिनकी कुल कीमत 1 करोड़ 32 लाख 88 हजार रुपए है।
-प्रीति ने एफिडेविट में मुंबई में एक मकान बताया है। जिसकी कीमत 1 करोड़ 59 लाख 34 हजार रुपए है।
-वहीं, पति के नाम से भी मुंबई में एक मकान है जिसकी कीमत 1 करोड़ 60 लाख 44 हजार रुपए बताई गई है।

प्रीति से कम है बीजेपी कैंडिडेट की प्रॉपर्टी
– बीजेपी के राज्यसभा कैंडिडेट शिव प्रताप शुक्ला की कुल संपत्ति 7 करोड़ 36 लाख 3 हजार 237 रुपए है।
– इनके पास एक मारुती स्विफ्ट डिजायर और एक मारुती आल्टोटो कार है।
– शिव प्रताप शुक्ल के पास 5 करोड़ 69 लाख 3 हजार 404 रुपए की जमीन-जायदाद है।

क्यों हो रहे हैं चुनाव?
– राज्यसभा से 57 मेंबर रिटायर हो रहे हैं।
– 245 मेंबर्स वाले हाउस में अभी एनडीए के 62 सांसद हैं। सात नॉमिनेटेड मेंबर्स को शामिल कर दें तो एनडीए के 69 सांसद हो जाते हैं।
– कांग्रेस के 61 सांसद हैं। उसकी सहयोगी पार्टियों की संख्या मिला दें तो यूपीए के 80 सांसद हो जाते हैं।
– इसमें भी एआईएडीएमके, बीजेडी, तृणमूल, सपा और बसपा को मिला दें तो गैर-एनडीए सांसदों की संख्या 90 हो जाती है।
– 30 जून को राज्यसभा के एक-तिहाई सदस्य रिटायर होंगे। यहां सांसदों का टर्म 6 साल का होता है। हर दो साल में एक-तिहाई मेंबर रिटायर होते हैं।
– नए मेंबर्स का इलेक्शन 11 जून को होगा।

कौन-कितनी सीटें जीतेगा?
– बीजेपी के 14 मेंबर रिटायर हो रहे हैं। 57 सीटों पर इलेक्शन के बाद उसे 18 सीटें मिल सकती हैं। यानी वह 4 सीटों के फायदे में रह सकती है।
– 49 सीटों वाली बीजेपी राज्यसभा में 53 सीटों तक पहुंच जाएगी।
– कांग्रेस के अभी 61 सांसद हैं। उसके भी 16 सांसद रिटायर हो रहे हैं। लेकिन उम्मीद है कि दोबारा इलेक्शन के बाद उसकी संख्या 60 बनी रहेगी।

कहां से कितनी सीटों पर होना है इलेक्शन?
– यूपी : 11
– तमिलनाड़ु : 6
– महाराष्ट्र : 6
– बिहार : 5
– आंध्र प्रदेश : 4
– कर्नाटक : 4
– मध्य प्रदेश : 3
– ओडिशा : 3
– हरियाणा : 2
– झारखंड : 2
– पंजाब : 2
– छत्तीसगढ़ : 2
– तेलंगाना : 2
– उत्तराखंड : 1
– तमिलनाड़ु : 6
– महाराष्ट्र : 6
– बिहार : 5
– आंध्र प्रदेश : 4
– कर्नाटक : 4
– मध्य प्रदेश : 3
– ओडिशा : 3
– हरियाणा : 2
– झारखंड : 2
– पंजाब : 2
– छत्तीसगढ़ : 2
– तेलंगाना : 2
– उत्तराखंड : 1