ब्राजील: ओलिंपिक से पहले निर्भया जैसा केस, नाबालिग से 33 लोगों ने किया रेप
साउ पाउलो. ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में ओलिंपिक शुरू होने में दो महीने से भी कम रह गए हैं। लेकिन इसके पहले यहां के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 साल की लड़की से 33 लोगों ने 36 घंटे तक लगातार रेप किया। इसके बाद देशभर में विरोध इसलिए भड़का क्योंकि रेप करने वालों ने लड़की के फोटोज और वीडियो ट्विटर पर डाल दिए। 800 लोगों ने एडमिनिस्ट्रेशन से जब इसकी शिकायत की, तब जाकर ट्वीट हटाए जा सके।क्या है मामला….
– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना पिछले शुक्रवार रात को फावेला नाम के एरिया में हुई।
– लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने गई थी। बताया जाता है कि उसे कोई नशीली चीज दी गई। इसके बाद उसे रविवार सुबह होश आया।
– लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने गई थी। बताया जाता है कि उसे कोई नशीली चीज दी गई। इसके बाद उसे रविवार सुबह होश आया।
– उसने देखा कि तीस से ज्यादा लोग उसे घेरे हुए हैं। इनमें से कुछ के पास पिस्टल और राइफल भी थीं।
– लड़की किसी तरह मंगलवार को अपने घर पहुंची। उसकी हालत देखकर फैमिली ने उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया। गुरुवार को वो बार-बार हॉस्पिटल से घर जाने की जिद कर रही थी।
– लड़की किसी तरह मंगलवार को अपने घर पहुंची। उसकी हालत देखकर फैमिली ने उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया। गुरुवार को वो बार-बार हॉस्पिटल से घर जाने की जिद कर रही थी।
PHOTO भी VIRAL
– आरोपियों ने लड़की से 36 घंटे तक रेप किया। इतना ही नहीं घटना के फोटो और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिए।
– हैरानी की बात ये है कि सोशल मीडिया पर #Estupro लड़की के रेप वाले फोटोज को करीब 500 लोगों ने लाइक किया और घटना के लिए लड़की को ही जिम्मेदार ठहरा दिया।
– पुलिस तब जागी जब पब्लिक प्रॉसीक्यूटर ऑफिस की वेबसाइट पर 800 से ज्यादा लोगों ने इस बात की शिकायत दर्ज कराई कि लड़की के रेप से जुड़े कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाले जा गए हैं।
– फिलहाल, इस लड़की का ट्रीटमेंट जारी है। लड़की गरीब फैमिली से है। उसकी दादी ने कहा- वह बुरी तरह टूट चुकी है और सिर्फ रोती रहती है।

– लड़की के पिता ने लोगों से अपील की है कि उनकी आईडेंटिटी पब्लिक न की जाए।
– 40 सेकंड का वीडियो वायरल होने के बाद जब देशभर में विरोध भड़का तो लड़की ने बताया, ”मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतने लोग मेरी मदद के लिए आगे आएंगे। ब्राजील में हम सभी को एक न एक दिन इससे गुजरना पड़ता है। इससे शरीर जितना जख्मी होता है, आत्मा उससे ज्यादा जख्मी हो जाती है।”
ब्वॉयफ्रेंड समेत चार हिरासत में
– मामला सामने आने के बाद पुलिस ने लड़की के ब्वॉयफ्रेंड समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। लड़के पर आरोप ये भी है कि उसने ही रेप के बाद विक्टिम के फोटो इंडरनेट पर अपलोड किए।
– फावेला एरिया में क्राइम रेट बेहद ज्यादा है। ओलिंपिक 5 अगस्त से शुरू हो रहा है।
– घटना के बाद ब्राजील में विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। ह्यूमन राइट्स कमीशन ने भी इस पर सख्त रुख दिखाया है।
– लोगों की नाराजगी यहां के बड़े मीडिया हाउसेज को लेकर भी है जिन्होंने इस वहशियाना हरकत को रिपोर्ट नहीं किया।
– पिछले साल मार्च में यहां एक अमेरिकी टूरिस्ट को तीन लोगों ने किडनैप कर उसके साथ ब्वॉयफ्रेंड के सामने ही रेप किया था।
– खास बात ये है कि 2012 में जब भारत में निर्भया केस हुआ था तो ब्राजील में उसकी बड़े पैमाने पर कवरेज हुई थी। लेकिन इस घटना को दबाने की कोशिश हो रही है।

चौंकाने वाले हैं आंकड़े
– ब्राजील की कुल आबादी में 52 फीसदी महिलाएं हैं। यहां हर 11 मिनट में कोई न कोई महिला रेप का शिकार होती है। पिछले साल यहां रेप के टोटल 47,646 केस दर्ज किए गए थे।