CBSE क्लास 10th का रिजल्ट आज, 12th बोर्ड में लड़कियों ने मारी थी बाजी

नई दिल्ली.सीबीएसई 10th बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट शनिवार दोपहर 2 बजे घोषित होगा। बोर्ड के मीडिया कोऑर्डिनेटर रामा शर्मा ने शुक्रवार शाम यह जानकारी दी। नतीजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और results.nic.in (या results.gov.in) पर देखे जा सकते हैं। बोर्ड के सभी रीजन के रिजल्ट भी आज ही घोषित किए जाएंगे।
– इस बार 14,99,122 स्टूडेंट्स ने 10th का एग्जाम दिया है।
– 6,06,437 लड़कियों और 8,92,685 लड़के एग्जाम में बैठे थे।
– एग्जाम्स 1 मार्च को शुरू होकर 28 मार्च को खत्म हुए थे।
– रीजन के हिसाब से स्टूडेंट्स की संख्या के मामले में दिल्ली सबसे आगे रही।
– दिल्ली में टोटल 2,91,371 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया।
पिछली बार कैसे रहे थे नतीजे?
– पिछली बार सीबीएसई 10th में 97% स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियां आगे रही थीं।
– 97.82% गर्ल्स, जबकि 96.98% बॉयज पास हुए थे।
21 मई को आए थे 12th के नतीजे
– इससे पहले 21 मई को सीबीएसई के 12th क्लास के नतीजे घोषित किए गए थे।
– टोटल 83 फीसदी स्टूडेंट्स ने 12th का एग्जाम पास किया।
– 12th बोर्ड में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी।
– पास होने वालों में 88.58% लड़कियां जबकि 78.85% लड़के हैं।
– दिल्ली की सुकृति गुप्ता ने टॉप किया, उन्हें 99.4% मार्क्स मिले।
– कुरुक्षेत्र की पलक गोयल 99.2% मार्क्स के साथ दूसरे नंबर पर रहीं।
– जबकि करनाल की सौम्या उप्पल 99% मार्क्स के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।
– चौथे नंबर पर चेन्नई के अजिस सेकर रहे। उन्हें 99% मार्क्स मिले।