PHOTOS: लीबिया में डूबती नाव से इटली की नेवी ने कैसे बचाईं 562 जिंदगियां

रोम.लीबिया के तट पर ओवरलोड की वजह से माइग्रेंट्स से भरी एक बड़ी बोट अचानक गोता खाते हुए डूबने लगी और आधी पलट गई। इसी दौरान गश्त पर निकली इटली की नेवी टीम ने इनमें से 562 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। बचाए गए लोगों में सात प्रेग्नेंट महिलाएं शामिल हैं। जबकि 7 के शव बरामद हुए हैं। अफसर ने बताया- दूर-दूर चीखें सुनाई दे रही थीं …
– इटली के नेवी आफिसर ने बताया – ‘हम गश्त पर थे। हमारी टीम की नजर डूबती हुई बोट पड़ी। दूर-दूर तक चीख-पुकार सुनाई दे रही थी।’
– ‘लोग समुद्र में छलांग लगा रहे थे। बोट माइग्रेंट्स से खचाखच भरी हुई थी।’
– ‘बोट की कैपिसिटी से दो गुना ज्यादा लोग उसमें सवार थे। धीरे-धीरे बोट आड़ी हो गई। इस बीच हमारी टीम उनके बीच पहुंच गई।’
-‘ हमने उन्हें लाइफ जैकेट दी। एक भी व्यक्ति के पास जैकेट नहीं थी।’
– ‘ जहाजों के बीच सेतु बनाकर लोगों को सुरक्षित निकाला। हमने कंट्रोल रूम को वायरलेस किया और कई बोट और एक हेलिकॉप्टर भी मौके पर गया।’
दो साल में 7 हजार से ज्यादा लोगों की मौतें
– पिछले दो साल में 3.20 लाख बोट इटली के तट पर चुकी है।
– यूरोप जाने के कोशिश में करीब सात हजार से ज्यादा लोगों की नाव डूबने से मौत हो चुकी है।
आखिर लोग क्यों कर रहे हैं पलायन
– सीरिया और लीबिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंक और आए दिन खून-खराबे से तंग आकर बड़े पैमाने पर लाेग अफ्रीकी देशों में पलायन कर रहे हैं।
– 2001 में बना आतंकी संगठन आईएस अब तक लाखों लोगों की जान ले चुका है।
– हालांंकि यूरोपियन देश रूस और फ्रांस अमेरिका के साथ मिलकर आईएस के खिलाफ ऑपरेशन चला रहा है।
– एक अनुमान के अनुसार 2015 तक लीबिया, सीरिया, अफगानिस्तान, नाइजीरिया और इराक से 10 मिलियन लोग पलायन कर चुके थे।
खतरनाक पलायन: पिछले साल 3770 लोगों की हुई थी मौत
– 12 लाख सीरियाई लेबनान में हैं। यह यूरोप के 100 हिस्से के बराबर है।
– 22 में से एक व्यक्ति यूरोप में रिफ्यूजी, इनमें 38% सीरिया से रहे हैं।
– 3770 लोगों की मौत हुई माईग्रेशन के दौरान 2015 में।
– 800 लोगों की मौतें अफ्रीका से इटली जाते समय हुई।
– 800 तो केवल अप्रैल 2015 में पलायन के दौरान समुद्र में डूबे।
– 1,35,711 लोग दिसंबर 2015 तक ले चुके हैं यूरोप देशों में शरण।