ऋषि कपूर का फिर कांग्रेस पर तंज, बोले- ये करो तो मिल जाएंगे अमर-अकबर-एंथोनी
मुंबई. कांग्रेस और ऋषि कपूर के बीच जुबानी जंग फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही है। इस एक्टर ने एक बार फिर टि्वटर के जरिए देश की सबसे पुरानी पार्टी पर तंज कसा है। कांग्रेस ने मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के जश्न में अमिताभ को होस्ट बनाए जाने पर सवाल उठाए तो ऋषि ने फौरन चुटकी ली। उन्होंने कहा- विनोद खन्ना और उलझ जाएं तो मिल जाएंगे अमर-अकबर-एंथोनी। बता दें कि इस मूवी में अमिताभ, विनोद और ऋषि कपूर लीडिंग एक्टर्स थे।
– बता दें कि कांग्रेस स्पोक्सपर्सन रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के जश्न पर होने वाले प्रोग्राम में अमिताभ को होस्ट करने पर सवाल उठाए थे।
– सुरजेवाला ने कहा था कि पनामा पेपर्स लीक में जिस आदमी का नाम आया हो, उसे इस प्रोग्राम में कैसे बुलाया जा सकता है। उन्होंने ये भी कहा था कि इससे तो काला धन लाने की कोशिशों पर सवाल उठते हैं।

– हालांकि, अमिताभ की ओर से ये साफ किया गया कि वे इस प्रोग्राम के सिर्फ एक सेग्मेंट में ही शिरकत करने जा रहे हैं।
– बहरहाल, ऋषि को कांग्रेस का अमिताभ पर सवाल उठाना पसंद नहीं आया।
– उन्होंने एक ट्वीट में कहा- अगर किसी तरह विनोद खन्ना जी को भी उलझा लें, तो फिर उन्हें अमर-अकबर और एंथोनी मिल जाएंगे। वो ये गा भी सकते हैं।

ऋषि ने कहा था- बाप का माल समझ रखा था
– इस विवाद की शुरुआत 17 मई की रात ऋषि कपूर के एक के बाद एक किए गए कई ट्वीट्स से हुई।
– देश में कई जगहों का नाम गांधी फैमिली से जुड़े नेताओं के नाम पर रखे जाने को लेकर ऋषि कपूर भड़क गए थे।

– उन्होंने कई ट्वीट्स के जरिए गांधी परिवार पर निशाना साधा था। एक ट्वीट में तो कपूर ने यह तक कह दिया था- “बाप का माल समझ रखा था?
– ऋषि कपूर की नाराजगी इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नाम पर जगहों का नाम रखे जाने को लेकर ज्यादा है।
– एक ट्वीट में उन्होंने कहा था, “कांग्रेस ने एसेट्स का नाम गांधी फैमिली पर किया है, इसे बदला जाना चाहिए। बांद्रा/वर्ली सी-लिंक का नाम लता मंगेशकर या जेआरडी टाटा लिंक रोड किया जाना चाहिए। बाप का माल समझ रखा था?”

हर जगह ये ही क्यों?
– एक और ट्वीट में ऋषि ने कहा था, “दिल्ली में सड़कों के नाम बदल सकते हैं तो कांग्रेस के एसेट्स और प्रॉपर्टी के नाम क्यों नहीं? चंडीगढ़ में भी राजीव गांधी के नाम पर एसेट्स? सोचो? क्यों? हम देश की अहम जगहों के नाम उन लोगों के नाम पर रखने चाहिए, जिन्होंने सोसाइटी को कुछ दिया है। हर चीज गांधी के नाम ही क्यों? मैं इससे सहमत नहीं हूं। लोगों को सोचना चाहिए।”
दिल्ली एयरपोर्ट के नाम पर भी सवाल
– ऋषि कपूर को दिल्ली एयरपोर्ट का नाम इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने पर एतराज है। उन्होंने कहा था, “इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ही क्यों? महात्मा गांधी, भगत सिंह, अंबेडकर या फिर मेरे नाम यानी ऋषि कपूर एयरपोर्ट क्यों नहीं? यह तो बहुत हलका लगता है? आप क्या सोचते हैं?”
– ऋषि कपूर ने कहा था कि फिल्म सिटी का नाम दिलीप कुमार, देव आनंद, अशोक कुमार या अमिताभ बच्चन के नाम पर होना चाहिए। उन्होंने फिर सवाल उठाया और कहा, “राजीव गांधी उद्योग क्या होता है? सोचो दोस्तो!”
– एक्टर ने आगे लिखा था- “जरा सोचिए, अगर हमारे देश में जगहों के नाम मोहम्मद रफी, मुकेश, मन्ना डे या किशोर कुमार के नाम पर होते? ये मेरी एक सलाह है।”
– एक और ट्वीट में ऋषि ने कहा था- “राज कपूर ने निधन के बाद भी भारत को गौरव दिलाया। उन्होंने पॉलिटिक्स से ज्यादा ही इस देश को दिया है।”

कांग्रेसियों ने ऐसे दिया जवाब
– इलाहबाद के शिवाजी पार्क एरिया में 24 मई को कई कांग्रेस वर्कर्स एक सुलभ शौचालय पर पहुंचे। उन्होंने इस पब्लिक टॉयलेट के बाहर ऋषि कपूर के नाम का एक बोर्ड लटका दिया।
– इन वर्कर्स का कहना था कि कपूर की हरकत गांधी परिवार की बेइज्जती है।
– बता दें कि कपूर के कमेंट्स से देश भर के कांग्रेस वर्कर्स उनसे खफा हो गए हैं। मुंबई में ऋषि कपूर के घर के बाहर भी कांग्रेस ने प्रोटेस्ट किया था।
– कांग्रेस ने ऋषि कपूर को एक बयान के जरिए सलाह दी थी कि वे पहले गांधी फैमिली की हिस्ट्री को ठीक से समझ लें।