खेल समाचार

अनुष्का से रिलेशन पर बोले विराट- खुद तय करूंगा बाउंड्री, दी ये नसीहत

मुंबई. विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ रिलेशनशिप को लेकर सवाल टालते हुए नसीहत दे डाली। यहां एक प्रोग्राम के दौरान अनुष्का के साथ रिलेशन को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा,”यह आपके जानने की जरूरत नहीं है। मैं इस पर कमेंट नहीं करूंगा।” इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि वे हमेशा अपने फैन्स से जुड़े रहना चाहते हैं लेकिन लिमिट से बाहर के कमेंट से बुरा लगता है। विराट ने दी नसीहत, समझ होनी चाहिए क्या लिख रहे हैं…
– मुंबई में विराट फैनबॉक्स लॉन्चिंग के मौके पर सोमवार को विराट से एक जर्नलिस्ट ने उनके रिलेशनशिप को लेकर पूछा था।
– इसी पर विराट ने लिमिट क्रॉस करने वालों को नसीहत दे दी।
– साथ ही कहा- “फैन्स का कमेंट करना बुरा तब लगता है जब आपको लिमिट से बाहर के कमेंट्स पढ़ने को मिलते हैं।”
– ”लोगों को इतनी समझ होनी चाहिए कि वे क्या लिख रहे हैं। मुझे उस घटना के बारे में जो बोलना था वह पहले ही बता दिया है, जिसे लोगों ने समझा होगा। किसी और को यह जानने की जरूरत नहीं है।”
पिछले दिनों आई थी पैचअप की खबर, किया था डिनर
विराट और अनुष्का पिछले दिनों मुंबई में साथ दिखे थे। दोनों बांद्रा के एक होटल-पब में डिनर के लिए पहुंचे थे।
– सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच दूरियां खत्म हो गई हैं। दोनों के बीच सलमान खान पैचअप करा रहे हैं। दोनों सलमान के घर भी पहुंचे थे।
– बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद अनुष्का पर हो रहे कमेंट्स पर विराट ने ट्वीट के जरिए सख्त नाराजगी जाहिर की थी।
– वहीं, एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर अनुष्का ने विराट को मैसेज किया था।
ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी…
– इंडिया के सबसे पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल में से एक विराट-अनुष्का की लव स्टोरी 2013 में शुरू हुई थी। तब से कपल एक शैम्पू ऐड में साथ नजर आया था।
– इसके बाद मीडिया में ये बात तब सामने आई जब विराट साउथ अफ्रीका टूर से लौटे। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए अनुष्का ने अपनी कार भेजी थी। एयरपोर्ट से विराट सीधे अनुष्का के घर गए थे।
– लगातार ये कपल अलग-अलग जगह स्पॉट किया गया। बावजूद इसके लगातार ये कपल रिलेशनशिप से इनकार करता रहा। अनुष्का हमेशा ही विराट को अपना अच्छा दोस्त बताती रहीं।
– बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। बचपन में अनुष्का विराट के साथ क्रिकेट भी खेल चुकी हैं।
– अनुष्का के भाई करुणेश अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं। वे विराट को लंबे समय से जानते हैं। अनुष्का की पूरी फैमिली उनके इस रिलेशनशिप से खुश थी।
– बाद में दोनों के बीच दूरियों की खबर आने लगी। बाद में बताया गया कि विराट वर्ल्ड कप और अनुष्का अपने अपकमिंग मूवी प्रोजेक्ट्स पर फोकस करना चाहती हैं। इसलिए दोनों अलग हुए हैं।

Related Articles

Back to top button