ताजा खबर

Social Media पर वायरल हो रही ये फोटो, जानिए क्या है इसके पीछे का सच

नई दिल्ली. असम के असेंबली इलेक्शन में बीजेपी के टिकट पर जीतने वाली एक्ट्रेस अंगूरलता डेका आजकल साेशल मीडिया में काफी चर्चित हैं। दरअसल, रोज उनके नाम पर कोई न कोई नई कॉन्ट्रोवर्सी सामने आ रही हैं। बता दें कि ऊपर दिखने वाली फोटो सोशल मीडिया में वायरल है। कहा जा रहा है कि यह अंगूरलता की फोटो है।क्या यह अंगूरलता की फोटो है, आखिर क्या है इसके पीछे की सच्चाई…
– हम जिस फोटो की बात कर रहे हैं उसे अंगूरलता की बताकर फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सऐप के ग्रुप्स पर शेयर की जा रही है।
– बता दें कि ये फोटो अंगूरलता की है ही नहीं। पर इसे कई यूजर्स ने सच मान लिया। हालांकि, यह अंगूरलता से थोड़ी बहुत मिलती-जुलती जरूर है।
– दरअसल, यह फोटो जिस लड़की की है, उनका नाम सपना व्यास पटेल है।
– सपना एक फिटनेस ट्रेनर हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ऐसी कुछ फोटोज शेयर करती रहती हैं।
कौन हैं अंगूरलता डेका ?
– अंगूरलता डेका मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वे कई बंगाली व असमिया फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
– असम में असेंबली चुनाव में जीतने के बाद उनकी खूबसूरती की खूब चर्चा हो रही है और उनकी फोटोज शेयर की जा रही हैं।
– बता दें कि उनके कई फोटो शूट चर्चित हो चुके हैं। वे फेसबुक पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।
– अंगूरलता एक्टिंग के अलावा फ़िल्में भी डायरेक्ट करती हैं।
– उन्होंने असम के बतद्रोवा सीट से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के गौतम बोरा को हराकर विधानसभा पहुंची हैं।
– अंगूरलता ने पहली बार चुनाव लड़कर जीत हासिल की है।
अंगूरलता के पति भी हैं एक्टिंग फील्ड में
– अंगूरलता डेका ने असमिया फिल्म एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट आकाशदीप से शादी की है।
– दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम भी किया है। अंगूरलता इसी साल शादी के बंधन में बंधी हैं।
रामगोपाल वर्मा ने भी किया ट्वीट
फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने भी एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा, ‘यदि एमएलए ऐसे दिखने लगे तो समझो राजनीति में अच्छे दिन आ गए। थैंक यू अंगूरलताजी। थैंक यू मोदी। पहली बार मुझे पॉलिटिक्स अच्छी लगी। रामगोपाल के इस ट्वीट पर मिलाजुला रिएक्शन आ रहा है।

Related Articles

Back to top button