SOUTH LIVE:TN में अम्मा के घर के बाहर जश्न शुरू, केरल में लेफ्ट की बढ़त जारी

चेन्नई/तिरुवनंतपुरम.तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में काउंटिंग शुरू हो गई है। तमिलनाडु में जहां सीएम जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके शुरुआत में तो पिछड़ी लेकिन बाद में उसने तेजी से बढ़त बना ली। यहां बीजेपी भी एक सीट पर आगे है। केरल में कांग्रेस को करारा झटका लग रहा है। यहां लेफ्ट को अच्छी बढ़त है तो बीजेपी भी चौंका रही है। बीजेपी यहां दो सीटों पर आगे है। हालांकि उसके स्टार कैंडिडेट श्रीसंथ पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस को पुडुचेरी में बढ़त के बाद तगड़ा झटका लगा। यहां कांटे का मुकाबला है। तीन राज्यों के हाल..
LIVE UPDATES
केरल
10:03 AM:केरल में सत्ता बदलने के साफ संकेत। लेफ्ट को 80 सीटों पर बढ़त। कांग्रेस गठबंधन यूडीएफ 52 सीटों पर आगे। बीजेपी दो सीटों पर आगे।
9:42 AM: लेफ्ट ने चौंकाया। 83 सीटों पर बढ़त। 48 पर यूडीएफ को बढ़त। इसमें कांग्रेस शामिल है। बीजेपी खाता खोलने की ओर। दो सीटों पर आगे।
9:31 AM:लेफ्ट तेजी से आगे। 81 सीटों पर बढ़त। कांग्रेस का यूडीएफ गठबंधन 43 सीटों पर आगे। बीजेपी 1 पर आगे।
9:25 AM: सीएम ओमन चांडी आगे। श्रीसंथ पिछड़े।
9:19 AM:लेफ्ट 94 और यूडीएफ 50 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी खाता खोलती दिख रही है।
9:11 AM:बीजेपी के श्रीसंथ पिछड़े। लेकिन पार्टी चार सीट पर आगे। लेफ्ट के कदम सत्ता की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं।
9:05 AM:लेफ्ट फ्रंट 73 सीटों पर आगे। कांग्रेस का यूडीएफ गठबंधन 51 सीट पर आगे। बीजेपी को चार सीटों पर बढ़त।
8:44 AM:लेफ्ट 54 सीटों के साथ सबसे आगे। बीजेपी अब पांच सीटों पर आगे। कांग्रेस पिछड़ी।
8:41 AM:बीजेपी को चार सीटों पर बढ़त। कांग्रेस फिर पिछड़ी। लेफ्ट सबसे आगे।
8:40 AM:कांग्रेस में ट्रेंड पलटा। कांग्रेस गठबंधन आगे हुआ।
8:31 AM:लेफ्ट फ्रंट की बढ़त 51 सीटों पर हुई। कांग्रेस का यूडीएफ पिछड़ता नजर आ रहा है।
8:29 AM:कांग्रेस 5 जबकि लेफ्ट 7 सीटों पर आगे है। गठबंधन के लिहाज से देखें तो लेफ्ट को काफी फायदा हो रहा है।
8:23 AM:लेफ्ट फ्रंट 50 सीटों पर बढ़त बना चुका है। कांग्रेस और उसके सहयोगी यानी यूडीएफ 32 सीटों पर आगे है।
8:20 AM:केरल में लेफ्ट 47 सीटों पर तो कांग्रेस और उसके सहयोगी 32 सीटों पर आगे है।
8:16 AM:केरल में बीजेपी का खाता खुलता नजर आ रहा है। देवम सीट पर बीजेपी आगे चल रही है।
8:13 AM:एशियानेट के मुताबिक, कांग्रेस गठबंधन 28 सीटों पर आगे है।
8:11 AM:केरल में शुरुआती तौर पर लेफ्ट को बढ़त। यहां 40 सीटों पर लेफ्ट जबकि 29 सीटों पर यूडीएफ को बढ़त हासिल है।
तमिलनाडु
10:03 AM:अम्मा के घर ‘पोएस गार्डन’ के बाहर जश्न शुरू। उनकी पार्टी एआईएडीमके 124 सीटों पर आगे। बीजेपी एक सीट पर आगे।
9:42 AM: जया जीत की ओर। 119 सीटों पर आगे। करुणा की डीएमके 82 सीटों पर आगे। जया के समर्थकों ने मिठाई बांटनी शुरू की।
9:37 AM:जया 117 सीटों पर आगे। करुणा का आंकड़ा 77 सीटों तक पहुंचा।
9:31 AM:जया की एआईएडीएमके 109 सीटों पर आगे हुई। करुणा पिछड़े। उनकी पार्टी डीएमके 75 सीटों पर आगे हुई। जया आगे चल रही हैं।
9:27 AM:जया की पार्टी ने 102 सीटों पर बढ़त का आंकड़ा छुआ। करुणा 78 सीटों पर आगे। जया की पार्टी एआईएडीएमके के वर्कर्स ने जश्न मनाना शुरू किया।
9:23 AM:जया की पार्टी 99 और करुणा 80 सीटों पर आगे।
9:19 AM:जया की पार्टी 94 और करुणा 78 सीटों पर आगे। शुरुआती दौर में जया काफी पीछे थीं।
9:05 AM:जया की पार्टी जया 90 सीटों पर और करुणानिधी 77 सीटों पर आगे हैं। करुणा और जया अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।
9:02 AM: आरके नगर से जयललिता आगे। विजयकांत पीछे हुए।
9:02 AM: जया की पार्टी 81 सीटों पर आगे हुई। करुणानिधी 63 पर आगे।
8:41 AM: जया की पार्टी 66 सीटों पर आगे हुई। करुणा पिछड़े। बीजेपी भी खोल सकती है खाता।
8:44 AM:करुणानिधी की पार्टी डीएमके 57 और जया की एआईएडीमके 53 सीटों पर आगे।
8:41 AM:करुणानिधी की पार्टी 33 और जया की पार्टी 33 सीटों पर आगे। मुकाबला बराबरी का।
8:39 AM:करुणानिधी की पार्टी 32 और जया की पार्टी 31 सीटों पर आगे।
8:23 AM:जयाललिता की पार्टी एआईएडीएमके 1 सीट पर आगे है।
8:20 AM:तमिलनाडु में 2 सीट पर करुणानिधी की पार्टी डीएमके आगे।
पुडुचेरी
10:03 AM:एआईएनआरसी 12 सीटों पर आगे। कांग्रेस की बढ़त फिसली। 8 सीटों पर थमी।
9:42 AM: कांग्रेस फिर पिछड़ी। 8 सीटों पर आगे है कांग्रेस। एआईएनआरसी 12 सीटों पर आगे।
9:35 AM:मुकाबला बराबरी पर पहुंचा। कांग्रेस और एआईएनआरसी दोनों 11 सीटों पर आगे।
9:31 AM: कांग्रेस यहां भी पिछड़ी। 11 सीटों पर रंगास्वामी की पार्टी आगे। कांग्रेस 8 पर पहुंची। ये सभी रुझान हैं।
9: 16 AM: कांग्रेस यहां सरकार बना सकती है। पार्टी 15 सीटों पर आगे। विपक्ष को सात और जया की पार्टी को तीन सीटों पर बढ़त।
9:02 AM: कांग्रेस 8 और एआईएनआरसी 2 सीटों पर आगे।
8:23 AM:यहां कांग्रेस 4 सीटों पर आगे।
पिछली बार इन राज्यों में कैसे थे नतीजे…
1# तमिलनाडु में कुल विधानसभा सीटें- 234
पार्टी – सीट (2011 विधानसभा चुनाव में)
एआईएडीएमके-150
डीएमडीके-29
डीएमके- 23
कांग्रेस-5
अन्य- 27
इस बार क्या हुआ?
– सीएम जयललिता की पार्टी AIADMK ने 227 सीटों पर चुनाव लड़ा। बाकी सात सीटें पांच छोटी सहयोगी पार्टियों के लिए छोड़ दीं।
– DMK ने कांग्रेस और दो छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। BJP ने तीन छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन किया।
– 234 सीटों के लिए 997 कैंडिडेट मैदान में थे। इनमें से 553 करोड़पति हैं।
– 283 कैंडिडेट्स पर क्रिमिनल केस हैं। इनमें से 157 पर सीरियस क्राइम के मामले दर्ज हैं।
सीएम कैंडिडेटःएआईएडीएमके से जयललिता और डीएमके से 92 साल के करुणानिधि दावेदार हैं।
2# केरल
केरल में कुल विधानसभा सीटें- 140
पार्टी – सीट(2011 विधानसभा चुनाव में)
यूडीएफ- 72
एलडीएफ-68
इस बार क्या हुआ?
– कांग्रेस और सहयोगियों के गठबंधन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने यहां पांच साल सरकार चलाई।
– लेफ्ट डेमाक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने यहां 93 साल के वीएस अच्युतानंदन की लीडरशिप में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ा।
– बीजेपी ने भारत धर्म जनसेना से गठबंधन कर 140 में से 37 सीटें दी थीं।
सीएम कैंडिडेटःकांग्रेस के ओमान चांडी और लेफ्ट अलांयस से 93 साल के वीएस अच्युतानंदन दावेदार हैं।
3# पुड्डुचेरी में कुल विधानसभा सीटें- 30
पार्टी – सीट (2011 में)
एआईएनआरसी-15
कांग्रेस-7
एआईएडीएमके-5
डीएमके –2
अन्य-1
इस बार क्या हुआ
– पुड्डुचेरी में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) सत्ता में थी। इसे AIADMK और DMK ने चुनौती दी। DMK ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया।
– 30 सीटों के लिए 343 कैंडिडेट मैदान में थे। इनमें से 96 कोरड़पति हैं।
– 68 पर क्रिमिनल केस हैं। 30 पर सीरियस क्रिमिनल केस हैं।
सीएम कैंडिडेटःAINRC से एन रंगास्वामी फिलहाल यहां से सीएम हैं।