फिर विराट के साथ नजर आईं अनुष्का, RCB की जीत के लिए कहां दी पार्टी

नई दिल्ली. सुपरफॉर्म में चल रहे विराट कोहली के साथ एक बार फिर अनुष्का नजर आईं हैं। बताया जा रहा है कि आईपीएल में जीत के बाद विराट को अनुष्का बधाई देने पहुंची। दोनों ने जीत सेलिब्रेट किया था। किस पार्टी में विराट के साथ दिखीं अनुष्का…
– 14 मई को गुजरात लॉयन्स के खिलाफ जीत के बाद आरसीबी की ओर से डिनर दिया गया था।
– इस पार्टी अनुष्का शर्मा भी पहुंची थीं।
– जापानी रेस्टोरेंट ईडीओ में दोनों ने शेफ के सात फोटोज भी खिंचाई।
मुंबई में पहले भी साथ डिनर करते हुए नजर आ चुके हैं दोनों
– विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इससे पहले भी मुंबई में साथ डिनर करते हुए नजर आ चुके हैं।
– अप्रैल में दोनों बांद्रा के एक होटल-पब में डिनर के लिए पहुंचे थे।
– बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद अनुष्का पर हो रहे कमेंट्स पर विराट ने ट्वीट के जरिए सख्त नाराजगी जाहिर की थी। वहीं, एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर अनुष्का ने विराट को मैसेज किया था।