बेटी ‘इंडिया’ के लिए जोंटी रोड्स ने की पूजा, बताया- आखिर क्यों है भारत से प्यार
मुंबई. जैसा देश-वैसा भेष। यह कहावत जोंटी रोड्स पर बिल्कुल फिट बैठती है। मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच जोंटी भारतीय संस्कृति में पूरी तरह से रच-बस गए हैं। उन्होंने अपनी बेटी ‘इंडिया’ के लिए मुंबई के सांताक्रूज स्थित पेजावर मठ में पूजा-पाठ भी की। एक साल पहले मुंबई में ही उनकी बेटी का जन्म हुआ था। पत्नी के साथ ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखे रोड्स…
– जोंटी ने पूजा के वक्त ट्रेडिशनल ड्रेस धोती पहनी हुई थी।
– पत्नी जीन की गोदी में बैठी थी बेटी इंडिया। और बच्चे भी साथ थे।
– इसके फोटोज जोंटी ने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किए।
– ये फोटो उनके भारत से लगाव को दिखाता है। कुछ वक्त पहले उन्होंने तमिलनाडु के एक मंदिर का भी दौरा किया था।

क्यों रखा नाम इंडिया
– मुंबई इंडियंस का फील्डिंग कोच बनने के बाद से जोंटी रोड्स की भी फैन फॉलोइंग भारतीय क्रिकेटरों की तरह काफी बढ़ गई।
– जब उन्होंने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा तो उनका भारत प्रेम सबके सामने आ गया।
– मुंबई के सूर्या मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में ‘इंडिया’ का जन्म हुआ था।
– इसके बारे में उन्होंने कहा है,” मैंने काफी समय यहां बिताया था। भारत की संस्कृति, परंपरा और हेरिटेज मुझे बहुत पसंद है। इसीलिए मैंने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा।’’
– ”भारत के बारे में मुझे जो चीज ज्यादा पसंद है वह यह कि हम रोजाना इस देश के बारे में कुछ नया डिस्कवर करते हैं।”