दिल्ली के म्यूजियम में लगी आग, नेचुरल हिस्ट्री के अहम दस्तावेज खाक

नई दिल्ली. राजधानी के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में मंगलवार तड़के आग लग गई। मंडी हाउस में यह म्यूजियम फिक्की बिल्डिंग में है जहां तड़के दो बजे के करीब आग लगी। आग ने म्यूजियम के अलावा फिक्की ऑडिटोरियम को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर 35 फायर टेंडर पहुंचे और सुबह 7 बजे तक आग पर काबू पा लिया। 6 शख्स जख्मी, हो सकता है बड़ा नुकसान…
– इस घटना में आग पर काबू पाते वक्त 6 फायर टेंडर सर्विसमैन जख्मी हो गए।
– उन्हें इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
– बताया जा रहा है कि दोनों की हालत नाजुक है।
– जब आग की जानकारी मिली तो उस वक्त बिल्डिंग में बहुत ज्यादा लोग नहीं थे जिसके कारण बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
– म्यूजियम पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका है।
– 1978 से इस इमारत में म्यूजियम चल रहा था। इसमें नेचुरल हिस्ट्री से जुड़ी जानकारियां रखी गई थीं।
एन्वायारन्मेंट मिनिस्ट्री ने दिया जांच के आदेश
– एन्वायारन्मेंट मिनिस्टर प्रकाश जावडेकर ने आग की घटना को अफसोसजनक बताया है।
– उन्होंने कहा, ”आगे इस तरह की घटना को रोकने की कोशिश होगी। हमने जांच के आदेश दे दिए हैं।”
– ”साथ ही, देश में इस तरह के 34 म्यूजियम हैं जो मिनिस्ट्री के तहत आते हैं। उनकी सेफ्टी को रीचेक किया जाएगा।”
– ”दस्तावेज अहम होते हैं, एक बार इनका नुकसान हो जाए तो फिर से एकत्र करना मुश्किल होता है। इन्हें रि-स्टोर करने की कोशिश की जाएगी। एक-दो दिन में कितना नुकसान हुआ है इसका पता चल जाएगा।”
क्या जला, कितना बड़ा नुकसान?
– नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री (NMNH) में एग्जीबिशन के लिए तीन गैलरियां हैं। जिन्हें इस हादसे में भारी नुकसान हुआ है।
– NMNH में इंट्रोडक्शन ऑफ नेचुरल हिस्ट्री, नेचर्स नेटवर्कः इकोलॉजी और कन्जर्वेशन जैसी तीन परमानेंट गैलरियां हैं।
– यहां रोज हजार से ज्यादा विजिटर आते हैं।
सेफ्टी पर उठे सवाल
– मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, बिल्डिंग का सेफ्टी मेकैनिज्म ठीक से काम नहीं कर रहा था।
– इसके कारण आग पर काबू पाने में इतना वक्त लगा।
– बिल्डिंग के एक हिस्से से अभी भी धुआं निकल रहा है।