खेल समाचार

सैर पर निकले कांग्रेस नेता को मारी गोली, कुछ दिन पहले ही हटाई गई थी सिक्युरिटी

रोहतक (हरियाणा).यहां के कांग्रेस नेता अशोक काका को शुक्रवार सुबह तीन बदमाशों ने गोली मार दी। वे सुबह पार्क में सैर कर रहे थे। काका को तुरंत रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें डेड डिक्लेयर कर दिया। बताया जा रहा है कि धमकी मिलने के बावजूद बीजेपी सरकार ने उनकी सिक्युरिटी हटा ली थी। काका को पहले मिली थी धमकी…
– काका को 4 साल पहले धमकी मिली थी। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने उन्हें सिक्युरिटी दिलाई थी। लेकिन बीजेपी सरकार आने के बाद सिक्युरिटी में लगे पुलिसकर्मियों को हटा लिया गया था।
– काका पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं।
– आईविटनेसेस के मुताबिक, जब गोली चली तो उन्हें लगा कि किसी बाइक की आवाज है। लेकिन जैसे ही काका जमीन पर गिरे तो बदमाश बंदूक लहराते हुए भागे। इससे काका को गोली मारने का पता चला।
– काका की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी पवन शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कौन थे अशोक काका?
– अशोक काका रोहतक कांग्रेस के जिला प्रमुख रह चुके हैं।
– वे हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) के पूर्व चेयरमैन भी थे।

Related Articles

Back to top button