ताजा खबर

बिहार: फीमेल ‘सुसाइड बॉम्बर’ ने कोर्ट में किया ब्लास्ट, 6 घायल

छपरा।

बिहार में सारण जिले के छपरा व्यवहार न्यायालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को बम विस्फोट की घटना में एक कैदी समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कोर्ट के अंदर एक महिला सुसाइड बॉम्बर आई थी, जिसने ब्लास्ट किया।

बुर्के में आई थी महिला

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह में कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक महिला बम बांधकर कैदी से मिलने गई थी। इसी दौरान बम के फटने से महिला और कैदी समेत कुल पांच लोग घायल हो गयें। सूत्रों ने बताया कि महिला बुर्का में थी।

मामले की जांच कर रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पंकज राज, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष के अलावा नगर थाना समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। घायलों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घायल महिला और कैदी के संबंध में तत्काल पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Back to top button