देश के 10 सबसे गंदे रेलवे स्टेशन, मिनिस्ट्री ने जारी की लिस्ट

नई दिल्ली/मुंबई.रेलवे मिनिस्ट्री ने देश के सबसे साफ और सबसे गंदे रेलवे स्टेशनों की लिस्ट जारी की है। इसमें ए1 और ए कैटगरी के स्टेशनों की अलग-अलग रैंकिंग की गई है। ए1 श्रेणी के 75 स्टेशनों में सबसे गंदा महाराष्ट्र का पुणे स्टेशन बताया गया है। जबकि ए कैटगरी के 332 स्टेशनों में मधुबनी सबसे गंदा स्टेशन है। इन गंदे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म जहां टूटे हुए हैं, वहीं स्टेशन और उसके आस-पास कचरे का अंबार लगा हुआ है। जानिए कैसे हुआ सर्वे… 
ऐसे हुआ सर्वे…
– आईआरसीटीसी ने टीएनएस इंडिया प्रा.लि. के जरिए सर्वे कराया।
– इस सर्वे को ‘स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत पूरा किया गया।
– अलग-अलग स्टेशन पर करीब 1.35 लाख यात्रियों से राय ली गई और स्पॉट सर्वे हुआ।
– कई स्टेशनों पर कूड़े का अंबार मिला तो कहीं प्लेटफॉर्म की फर्श उखड़ी हुई सर्वे टीम को मिली।
– उसके आधार पर ए1 श्रेणी के 75 और ए श्रेणी के 332 स्टेशनों को पांच श्रेणियों में बांटा गया।
– इसमें ग्रीन यानी सबसे साफ, वहीं रेड यानी सबसे गंदा।
– ए1 श्रेणी के सिर्फ तीन स्टेशन 1000 में से 750 से ज्यादा प्वाइंट्स हासिल कर सके।
– वहीं ए श्रेणी के 10 स्टेशन इससे ज्यादा नंबर ले सके।
ए1 कैटेगरी : सबसे गंदे स्टेशन 
1. पुणे (महाराष्ट्र)
2. मुगलसराय (यूपी)
3. गुवाहाटी (असम)
4. हजरत निजामुद्दीन (नई दिल्ली)
5. सियालदह (वेस्ट बंगाल)
ए कैटेगरी: सबसे गंदे स्टेशन 
1. मधुबनी (बिहार)
2. बलिया (यूपी)
3. रायचूर (कर्नाटक)
4. शाहगंज (यूपी)
5. बख्तियारपुर जंक्शन (बिहार)
ए1 कैटेगरी में सबसे क्लीन स्टेशन
1. सूरत (गुजरात)
2. राजकोट (गुजरात)
3. बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
4. सोलापुर (महाराष्ट्र)
5. मुंबई सेंट्रल (महाराष्ट्र)
ए कैटेगरी: सबसे क्लीन स्टेशन
1. ब्यास(पंजाब)
2. गांधीधाम(गुजरात)
3. वास्को-डि-गामा(गोवा)
4. जामनगर(गुजरात)
5. कुंबकोनम(तमिलनाडु)