मनोरंजन

अलीशा, फाल्गुनी, बाबा सहगल सहित ये 8 पॉप स्टार्स जो अब हैं गुमनाम

90 के दशक में ऐसे कई पॉप सिंगर्स रहे हैं, जिन्होंने म्यूजिक वर्ल्ड को नए मुकाम तक पहुंचा दिया था। लेकिन यदि हम आज की बात करें तो अब वे सिर्फ यादों का हिस्सा बनकर रह गए हैं। ऐसी ही एक पॉप सिंगर हैं अलीशा चिनॉय। आज अपना 51वां (18 मार्च) बर्थडे मना रही अलीशा की आवाज दुनिया भर में छाई हुई थी। लेकिन आज वो और उनकी आवाज दोनों ही गुमनाम है। ये ही नहीं 90 के दशक के ऐसे कई पॉप सिंगर्स हैं, जो आज लाइमलाइट में नहीं हैं। जानते हैं इनके बारे में…
‘मेड इन इंडिया’ से पॉपुलर
इंडियन पॉप सिंगर अलीशा चिनॉय को कौन भूल सकता है। उनका गाया गाना ‘मेड इन इंडिया’ बेहद पॉपुलर हुआ था। अलीशा के कई म्यूजिक एल्बम भी आए। उन्होंने कई फिल्मों में भी गाया। लेकिन आज अलीशा लाइमलाइट से दूर हैं।
फाल्गुनी पाठक
फाल्गुनी की जादुई आवाज को भला कैसे भुलाया जा सकता है। उनका सॉन्ग ‘याद पिया की आने लगी’ तो आज भी लड़कियों को झूमने पर मजबूर कर देता है। कई हिट सॉन्ग देने के बाद लंबे समय से उनका कोई गाना सुनने को नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button